| | | |

भोपाल निगम परिषद में कमिश्नर की अनुपस्थिति पर हंगामा: अध्यक्ष बोले- ध्यान रखें, नहीं तो परमानेंट कर देंगे विदा

भोपाल। नगर निगम परिषद की बैठक के दौरान निगम कमिश्नर संस्कृति जैन की अनुपस्थिति को लेकर अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने नाराजगी जताई। बिना अनुमति बैठक से अनुपस्थित रहने पर अध्यक्ष ने कमिश्नर को सख्त हिदायत दी।

बैठक में कमिश्नर की गैरहाजिरी पर नाराजगी
परिषद की बैठक के दौरान कमिश्नर संस्कृति जैन के मौजूद नहीं रहने पर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण परिषद बैठक में बिना अनुमति अनुपस्थित रहना उचित नहीं है।

अध्यक्ष ने कमिश्नर को भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं बनने देने की हिदायत दी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि “आइंदा ध्यान रखें, नहीं तो आपको परमानेंट विदा कर दिया जाएगा।”

बैठक के दौरान गरमाया माहौल
अध्यक्ष की नाराजगी के बाद परिषद की बैठक के दौरान निगम में माहौल गरमा गया। कमिश्नर की अनुपस्थिति को लेकर अध्यक्ष ने अधिकारियों को भी बैठक की गंभीरता और जिम्मेदारी का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

मामले को लेकर परिषद की बैठक में निगम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा।

Share