|

बारिश में गाड़ी चला रहे है तो इन बातों का रखे ध्यान, मुश्किल में फंसने पर यह टिप्स आएगी काम

बारिश में गड्ढों और कीचड़ से सनी सड़कों पर ड्राइविंग करना किसी खतरे से खाली नहीं है। मानसून में ड्राइव करते समय कुछ छोटी-छोटी गलतियों से हम बड़े हादसों का शिकार बन जाते है। आज हम आपको बताएँगे ऐसे कुछ आसान और फायदेमंद टिप्स जिनका इस्तेमाल करके आप बिना किसी खतरे के आसानी से बारिश में ड्राइविंग का मजा ले सकते है।

यह सावधानियां आवश्यक

बारिश में ड्राइविंग करने के कई खतरे होते है जिसमें मुख्य खतरा है गीली सड़क पर टायर की ग्रिप कम होना। इससे गाड़ी फिसलने का डर बना रहता है। सड़क पर पानी की लेयर होने से हाइड्रोप्लानिंग (टायर का पानी पर फिसलना) का रिस्क बढ़ जाता है। इससे स्टीयरिंग या ब्रेक पर कंट्रोल भी कम हो सकता है। अक्सर तेज बारिश की वजह से सामने का रास्ता भी साफ दिखाई नहीं देता। विंडशील्ड पर पानी और धुंध जमने से विजिबिलिटी कम होने का खतरा भी बना रहता है। तेज़ बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है जिससे गड्ढे और सड़क की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।

इंडिकेटर दे, गति कम रखे

इन सबके साथ ही ड्राइविंग करते समय हमें भी कुछ सावधानियां बरतना जरुरी है। बारिश के समय कभी भी एकदम से ब्रेक न लगाए इससे गाड़ी के गिरने का डर बना रहता है। खासकर अगर आप टु व्हीलर ड्राइव करते है तो कभी भी एकदम से ब्रेक न लगाए। इसके लिए जरुरी है कि आप अन्य गाड़ियों से दूरी बनाए रखे। इसके अलावा मुड़ने से पहले इंडिकेटर जरूर दे जिससे दूसरी गाड़िया सतर्क हो जाए। बारिश से पहले अपनी गाड़ी के टायर जरूर चेक और अगर वो ज्यादा घिस गए। बारिश में गाड़ियों को तेज़ गति में ओवरलोड करने से बचे।

यह सतर्कता बचाएगी खतरों से

मानसून में गाड़ी चलाते समय ही नहीं बल्कि घर से निकलने से पहले भी कुछ बातें ध्यान रखना जरुरी है। सबसे पहले अपनी गाड़ी में पेट्रोल चेक करे। बारिश में आप कभी भी ट्रैफिक में फंस सकते है इसलिए गाड़ी में प्रचुर मात्रा में पेट्रोल होना जरुरी है। बारिश के समय न सिर्फ रात बल्कि दिन में भी लौ बीम लाइट जलाकर रखे जिससे सड़क के गड्ढे और पानी में आपको रास्ता अच्छे से दिखाई दे। अगर पानी ज्यादा भरा रहे तो गाड़ी धीमी गति से चलाये और मोड़ आने पर भी रफ़्तार धीमी रखे। अपने मोबाइल को पूरी तरह चार्ज रखे जिससे अगर आप किसी मुश्किल स्थिति में फंसे तो किसी से संपर्क कर सकें और गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग बिल्कुल न करें।

 

Share