|

19 मई को बस्तर दौरे पर आएंगे अमित शाह, जगदलपुर में करेंगे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता

Amit Shah 19 मई को Bastar दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे संभाग मुख्यालय Jagdalpur में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री 18 मई की रात सीधे जगदलपुर पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 19 मई को वे मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे और शाम को दिल्ली लौट जाएंगे।

बैठक में मध्य क्षेत्रीय परिषद के सदस्य राज्यों Chhattisgarh, Madhya Pradesh, Uttar Pradesh और Uttarakhand के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ मंत्री भाग लेंगे। इस दौरान सामाजिक-आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचा, सुरक्षा व्यवस्था और अंतर-राज्यीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुख्य सचिव विकास शील ने सभी विभागों से पिछली बैठक के मिनिट्स के आधार पर किए गए कार्यों और लंबित मुद्दों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

बताया जा रहा है कि बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता और सुरक्षा स्थिति में सुधार के बाद यह पहली बड़ी उच्चस्तरीय बैठक होगी, जिसे क्षेत्र के विकास और सुरक्षा दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share

Similar Posts