केन्या में भारी बारिश से भूस्खलन, 21 लोगों की मौत – 30 अब भी लापता

नैरोबी।
केन्या में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। देश के पश्चिमी हिस्से मराकवेट ईस्ट में हुए भूस्खलन में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

केन्या के गृहमंत्री किपचूंबा मर्कोमैन ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि लगभग 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं।

केन्या रेड क्रॉस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में सहयोग कर रही है। संगठन के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कई सड़कों का संपर्क टूट गया है, जिससे बचाव कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं।

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से ऊंचे और सुरक्षित इलाकों में जाने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है।

Share

Similar Posts