| |

उज्जैन में रामघाट पर नहाते हुए डूबने लगा श्रद्धालु: SDRF जवान ने बचाया; प्रशासन ने की तारीफ

उज्जैन। शिप्रा नदी के रामघाट पर नहाते समय विदिशा से आया एक श्रद्धालु गहरे पानी में डूबने लगा। उसे
डूबता देखकर रामघाट पर तैनात एसडीआरएफ जवान राहुल परिहार तुरंत पानी में छलांग लगाई और उन्हे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ की टीम हमेशा सक्रिय
रामघाट पर कई बार इस तरह की घटनाएं होती रहती है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ और होमगार्ड जवान सतर्कता के साथ ड्यूटी कर रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल रेस्क्यू कार्रवाई कर श्रद्धालुओं की जान बचा रहे हैं।

प्रशासन ने की तारीफ
रामघाट पर एसडीआरएफ और होमगार्ड के जवानों की तैनाती के बाद डूबने से होने वाली मृत्यु की घटनाओं में बहुत कमी आई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में जवानों द्वारा किए जा रहे रेस्क्यू कार्यों की शासन-प्रशासन द्वारा भी सराहना की गई है।

Share