बामनिया में पुराने मकान से निकला अजगर: खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास मची हलचल; रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

बामनिया।  ग्राम सेमलिया में खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब दिनेश कटारा के पुराने मकान से एक अजगर निकल आया। अजगर दिखाई देने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हलचल मच गई और इसकी जानकारी रेस्क्यू टीम को दी गई।

रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा 
सूचना मिलने पर थांदला से रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी मशक्कत और सावधानी के साथ अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी की नजरें टीम की कार्रवाई पर टिकी रहीं।

सुरक्षित स्थान पर छोड़कर आएं 
अजगर को सुरक्षित पकड़ने के बाद टीम ने उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया पूरी की। समय पर रेस्क्यू होने से किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

Share