|

डीपीएस इंदौर ने 11-3 की आसान जीत से शुरू किया अभियान; एमराल्ड, शिशुकुंज और गोल्डन इंटरनेशनल भी जीते

इंदौर। डीपीएस इंदौर ने एकायना स्कूल इंदौर पर 11-3 की आसान जीत के साथ द एमराल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित एसजीएफआई अंडर-14 इंटर स्कूल शालेय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के बालक वर्ग के अगले दौर में प्रवेश किया। मेजबान द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल झालारिया और गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल ने भी अपने अभियान की शुरुआत जीत से की। स्पर्धा बालक एवं बालिका वर्ग में मुकाबले लीग-कम-नॉकआउट पद्धति के आधार पर खेले जा रहे हैं।

बालक वर्ग में डीपीएस इंदौर की जीत
बालक वर्ग के पूल सी में डीपीएस इंदौर ने अपने अभियान की शुरुआत जीत से की। अपने प्रारंभिक मुकाबले में उसने एकायना स्कूल इंदौर को आसानी से 8 अंकों से मात दी। अन्य मुकाबलों में द एमराल्ड इंटरनेशनल स्कूल ने सेंट अर्नाल्ड लालाराम नगर को 28-9 से, सेंट अर्नाल्ड ललाराम नगर ने विबग्योर स्कूल को 10-3 से, गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल ने सनमति हायर सेकंडरी स्कूल को 24-15 से तथा शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल झालारिया ने द वेदांत इंटरनेशनल स्कूल को 18-5 से हराया।

एनडीपीएस ने रयान स्कूल को हराया
एनडीपीएस ने रयान इंटरनेशनल स्कूल को 8-3 से पराजित किया, जबकि आर्मी पब्लिक स्कूल महू ने सेंट अर्नाल्ड पालदा को 10-3 से हराया। पूल-आई में डीपीएस राऊ ने प्रोग्रेसिव एजुकेशन स्कूल को 8-2 से, प्रोग्रेसिव एजुकेशन स्कूल ने सेंट अर्नाल्ड विजय नगर को 11-8 से हराया। पूल-जे में श्री सत्य साईं विद्या विहार और एडवांस्ड एकेडमी ने जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई।

बालिका वर्ग में एमराल्ड और भवंस की बड़ी जीत
बालिका वर्ग में भी मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे। पूल-ए में द भवंस प्रॉमिनेंट इंटरनेशनल स्कूल ने ला सगासे अकादमी को 14-0 से पराजित किया। पूल-बी में डीपीएस इंदौर ने एकायना स्कूल, इंदौर को 16-2 से मात दी। पूल-सी में द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल नॉर्थ को 34-2 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। पूल-डी में द एमराल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल ने प्रोग्रेसिव एजुकेशन स्कूल को 19-0 से पराजित किया जबकि रयान इंटरनेशनल स्कूल ने नेशनल पब्लिक स्कूल को 12-4 से हराया। गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल ने विबग्योर स्कूल को 26-4 से तथा एनडीपीएस ने एडवांस्ड एकेडमी को 14-08 से मात दी। स्पर्धा का शुभारंभ स्कूल के निदेशक सिद्धार्थ सिंह ने किया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य निशा अहमद, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, झम्मन सिंह चौहान एवं स्कूल खेल अधिकारी संजय मिश्रा मौजूद थे।

Share