|

बछ बारस उद्यापन में 800 महिलाएं जुटीं: गाय-बछड़े और पाटियों की पूजा कर किया सामूहिक उद्यापन; प्रतियोगिताओं में बांटे पुरस्कार

इंदौर। श्री अग्रसेन क्लब की ओर से बछ बारस उद्यापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 800 महिलाएं शामिल हुईं। 35 महिलाओं ने सामूहिक रूप से बछ बारस का उद्यापन किया। गाय-बछड़े की पूजा की, कार्यक्रम में महिलाओं ने गाय और बछड़े की पूजा की। इसके साथ पाटियों की भी पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से बछ बारस का उद्यापन किया।

आकर्षक प्रतियोगिताएं हुईं
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बेस्ट ड्रेसअप, बेस्ट मेहंदी, बेस्ट दोहा और बेस्ट डांस प्रतियोगिता शामिल रही। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

संस्था के पदाधिकारियों ने संभाली व्यवस्था
कार्यक्रम की व्यवस्था साधना सतीश गोयल, नीति राजेंद्र अग्रवाल, नीता प्रवीण अग्रवाल, गायत्री नंदकिशोर अग्रवाल, लता हुकुमचंद गर्ग, परेश स्वामी गोयल, राकेश रश्मि अग्रवाल और मुकेश कंसल ने संभाली।

अतिथियों का किया स्वागत
कार्यक्रम में निखिल शीतलजी अग्रवाल, प्रयोग शिरालीजी गर्ग, मनीष किरणजी खजांची, राजेंद्र राज किरणजी गोयल, शेलेष प्रीतिजी गर्ग, मुकेश कुमकुमजी बृजवासी, मीना विनोदजी अग्रवाल और शुभम प्रियंका अग्रवाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत आशीष वंदना मित्तल ने किया। श्री अग्रसेन क्लब के प्रमुख परामर्शदाता एवं संस्थापक राधा देवी मित्तल, पुष्पा हिरण, कमल किशोर गर्ग और ऊषा बंसल ने कार्यक्रम की जानकारी दी।

Share