झाबुआ के 8 लेन एक्सप्रेसवे पर कार पर फेंके पत्थर: ड्रोन से हो रही निगरानी; वाहन चालकों में डर

झाबुआ। शासन के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में शामिल करोड़ो के 8 लेन एक्सप्रेसवे पर पत्थरबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस क्षेत्र में रात में दो थानों बल गश्त करता है। वहीं असामाजिक तत्वों पर ड्रोन से निगरानी की जा रही है। फिर भी पत्थरबाजी नहीं रुक रही।
पत्थर से कार के शीशे फूटे
सोमवार की रात लगभग 11:15 का है। जहां थांदला के समीप टिमरवानी टोल बैरियर से रतलाम निवासी संस्कार कोठारी अपनी कार लेकर रतलाम की ओर जा रहे थे। टोल बैरियर से लगभग 15 किलोमीटर दूर उनकी कार पर पथराव हुआ। जिसमें उनकी कार के आगे का शीशा फूट गया। संस्कार कोठारी जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर रतलाम तक पहुंचे और औद्योगिक थाना क्षेत्र में घटना की सूचना दी है।
वाहन चालकों में भय का माहौल
बता दें कि एक्सप्रेस का रतलाम से थांदला टिमरवानी टोल बैरियर तक का क्षेत्र काफी संदिग्ध है। आए दिन हो रही पत्थरबाजी को लेकर वाहन चालकों में भय का माहौल है। वही लगातार झाबुआ एसपी, रतलाम एसपी समय-समय पर एक्सप्रेसवे के दौरा भी कर जरूरी निर्देश भी दे रहे हैं।