| | |

इंदौर पुलिस ने 1 हजार किमी पीछा कर चोरों को पकड़ा: खाटूश्याम से 10 लाख का माल बरामद; सूने मकान का तोड़ा था ताला

करने वाले :

इंदौर। हीरानगर पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का करीब 1000 किलोमीटर पीछा किया गया।

पुलिस ने पांच दिन में चोरी का खुलासा करते हुए उनके कब्जे से करीब 2 लाख 85 हजार रुपए नकद और 7 लाख 47 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान बरामद किया है।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
आरोपियों ने इंदौर के एक सूने मकान का ताला तोड़कर गोदरेज अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी की थी। वारदात के बाद वे फरार हो गए थे।

हीरानगर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस ने करीब 1000 किलोमीटर तक पीछा कर राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर क्षेत्र से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

2.85 लाख नकद और 7.47 लाख के जेवरात बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख 85 हजार रुपए नकद, लगभग 7 लाख 47 हजार रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य चोरी का सामान बरामद किया है।आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनसे इंदौर सहित अन्य क्षेत्रों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

 

Share