इंदौर | प्रदेश | मध्य प्रदेश
इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बच्चियों के साथ मनाया रक्षाबंधन: बाल संरक्षण आश्रम पहुंचकर बंधवाई राखी; उपहार भी दिए

इंदौर। रक्षाबंधन के अवसर पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने छावनी स्थित राजकीय बाल संरक्षण आश्रम पहुंचकर बच्चियों के साथ आत्मीयता से पर्व मनाया। उन्होंने बच्चियों के बीच बैठकर राखी बंधवाई और उनके साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं।
बच्चियों के चेहरों पर दिखी खुशी
कलेक्टर के आश्रम पहुंचने पर बच्चियों में उत्साह नज़र आया। उन्होंने बच्चियों को स्नेह और अपनत्व का भाव देते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चियों ने कलेक्टर को राखी बांधी।

उपहार देकर बढ़ाया उत्साह
कलेक्टर शिवम वर्मा ने बच्चियों को रक्षाबंधन के उपहार भी भेंट किए। उन्होंने बच्चियों के साथ समय बिताया और उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। कलेक्टर की इस पहल से आश्रम में रक्षाबंधन का माहौल और भी आत्मीय हो गया।