| |

इंदौर के मूसाखेड़ी में कल लगेगा जन विश्वास शिविर: मौके पर होंगी समस्याएं हल; सरकारी योजनाओं की भी मिलेगी जानकारी

इंदौर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शनिवार को मूसाखेड़ी में विशेष शिविर लगाया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 के रहवासियों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए शिविर सुबह 10.30 बजे से झोन क्रमांक-18 के झोनल कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।

अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे
शिविर में क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्याओं और विभिन्न शासकीय सेवाओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर आवेदनों की सुनवाई करेंगे। जिन समस्याओं का मौके पर निराकरण संभव होगा, उनका तत्काल समाधान किया जाएगा।

योजनाओं की जानकारी के साथ मिलेगा लाभ
शिविर में नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और शासकीय सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जरूरी प्रक्रिया मौके पर पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना है।

Share