धार में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक: आगामी कार्ययोजना पर हुई बात; जनहित की आवाज उठाने का लिया निर्णय

धार। जिला कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश कांग्रेस की सह-प्रभारी उषा नायडू और कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी, जिला समन्वय समिति, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं नगर कांग्रेस अध्यक्षों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।
संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर सार्थक और महत्वपूर्ण चर्चा की गई। एकजुटता, संगठन, संघर्ष और जनसेवा के संकल्प के साथ कांग्रेस परिवार निरंतर जनहित की आवाज को बुलंद करता रहेगा।