इंदौर में ईद मिलाद-उन-नबी पर निकला जुलूसे: उलमा-ए-कराम हुए शामिल; दिया भाईचारे का संदेश

इंदौर। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर हर साल की तरह इस साल भी जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस अकीदत और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। जुलूस बड़वाली चौकी से शुरू हुआ। इसके बाद जूना रिसाला, बजरिया और सुभाष मार्ग से होते हुए तय रास्ते से आगे बढ़ा। हल्की बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
जुलूस के दौरान हल्की बारिश की बूंदें गिरती रहीं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में आशिकाने रसूल जुलूस में शामिल हुए। लोग पूरे रास्ते अनुशासन के साथ चलते नजर आए। जुलूस में सादगी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
उलमा-ए-कराम और कई लोग हुए शामिल
मुबारक मौके पर मुफ्ती-ए-मालवा अल्लामा नूरुल हक साहब भी जुलूस में शामिल हुए। इलाके के अन्य उलमा-ए-कराम और जिम्मेदारान भी विशेष रूप से मौजूद रहे। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह स्टेज लगाए गए थे। यहां जुलूस का इस्तकबाल किया गया। लोगों के बीच तबर्रुक भी बांटा गया।
जुलूसे मोहम्मदी के दौरान पूरे रास्ते भाईचारे और शांति का संदेश देखने को मिला। लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ जुलूस में हिस्सा लिया। आयोजन सादगी और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।