रीवा एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा: अचानक फ्लाइट कैंसिल; जमकर की नारेबाजी

रीवा। शुक्रवार रात चोरहटा स्थित रीवा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली नियमित फ्लाइट अचानक रद्द हो गई। यात्रियों को इसकी जानकारी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मिली। इससे नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया।
यात्रियों का कहना है कि उन्हें पहले सूचना मिलती तो वे ट्रेन, बस या सड़क मार्ग से दिल्ली जाने की व्यवस्था कर लेते। कई यात्रियों के नौकरी, परीक्षा और जरूरी काम थे। यात्रियों ने फ्लाइट रद्द होने का कारण और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की।
एयरपोर्ट पहुंचने के बाद मिली जानकारी
यात्रियों का आरोप है कि उन्हें फ्लाइट रद्द होने की सूचना पहले नहीं दी गई। कई यात्री तय समय पर एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। यहां आने के बाद उन्हें उड़ान कैंसिल होने की जानकारी मिली। यात्रियों का कहना था कि यदि उन्हें पहले सूचना मिल जाती तो वे ट्रेन, बस या सड़क मार्ग से दिल्ली जाने की व्यवस्था कर लेते।
नौकरी और जरूरी काम प्रभावित
दिल्ली जाने वाले यात्रियों में कई ऐसे थे, जिनके पहले से जरूरी काम तय थे। किसी को नौकरी से जुड़े काम के लिए दिल्ली जाना था, तो किसी की परीक्षा, बैठक और अन्य जरूरी गतिविधियां निर्धारित थीं। फ्लाइट कैंसिल होने से उनकी पूरी यात्रा योजना प्रभावित हो गई। अब उन्हें दूसरे साधनों से दिल्ली पहुंचना होगा, जिससे अतिरिक्त समय और खर्च बढ़ सकता है।
फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी के बाद यात्रियों ने एयरपोर्ट परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रबंधन से उड़ान रद्द करने का कारण बताने और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही टिकट के संबंध में भी स्पष्ट जानकारी देने की मांग की।
यात्रियों की मांग- समय पर दी जाए सूचना
यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट रद्द या लेट होने की स्थिति में उन्हें समय रहते सूचना दी जानी चाहिए। इससे यात्री ट्रेन, बस या अन्य साधनों से अपनी यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था कर सकेंगे। अचानक उड़ान रद्द होने से यात्रियों को परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।