|

रीवा में ट्रक का टायर फटने से ड्राइवर की मौत: टायर बदलते समय हुआ था घायल; बिहार से सामान लेकर मध्यप्रदेश जा रहा था

रीवा। ट्रक का टायर बदलते समय अचानक फटने से ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा रायपुर कंचुलियां के पास हुआ। ट्रक बिहार से सामान लेकर मध्यप्रदेश की ओर आ रहा था।

रास्ते में ट्रक का टायर पंचर हो गया था। पंचर बनवाने के बाद ड्राइवर जितेंद्र कुमार राम (35) टायर को ट्रक में लगाने का काम कर रहा था।

इसी दौरान टायर तेज धमाके के साथ फट गया। टायर फटने से ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत रीवा के संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया।

जोर से हुआ धमाका 
घटना सुबह 9-10 बजे की है। मृतक बिहार का रहने वाला था। उसके परिवार में पत्नी, विधवा मां और दो बच्चे है। वहां मौजूद लोगों ने बताया की टायर इतने जोर से फटा की आसपास के लोग घबरा गए। आवाज सुनकर वो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। ड्राइवर बहुत ज्यादा घायल हो गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बच्चों के लिए मुआवजे की मांग
चश्मदीद अक्षय लाला राम ने बताया कि ट्रक पंचर हो गया था। उसे सुधारते व्यक्त हादसा हुआ और ड्राइवर की मौत हो गई। ड्राइवर के दो छोटे बच्चे, पत्नी और मां है। बच्चों की परवरिश के लिए मुआवजे की मांग की जा रही है।

Share