|

देवास SP ने 10 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर का ट्रांसफर किया: जल्द प्रभार संभलाने का आदेश; सूची जारी

देवास। जिले की पुलिस में बड़ा बदलाव किया गया है। एसपी पुनीत गेहलोत ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर 10 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के थाना प्रभार बदले हैं। इसके साथ ही तीन डीएसपी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

इंस्पेक्टर शशिकांत चौरसिया को औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी के पद से हटाकर कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर अमित सोलंकी को औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इंस्पेक्टर विजय सिंह लोधी को खातेगांव थाना प्रभारी से हटाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार पुरी को सतवास से हटाकर खातेगांव थाना प्रभारी बनाया गया है।

पीपलरावां, कांटाफोड़ और बागली में भी बदले थाना प्रभारी

रिजर्व सेंटर देवास में पदस्थ इंस्पेक्टर आशीष पाल को सतवास थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इंस्पेक्टर अनुराग सिंह भदौरिया को पीपलरावां थाना प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर कैलाशचन्द्र चौहान को कांटाफोड़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं इंस्पेक्टर जीवन भिंडरे को कोतवाली से हटाकर बागली थाना प्रभारी बनाया गया है।

अजाक और विजयागंज मंडी में नई पोस्टिंग
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार गौतम अजाक थाना प्रभारी होंगे। वहीं सब-इंस्पेक्टर जितेन्द्र यादव को कोतवाली से हटाकर विजयागंज मंडी थाना प्रभारी बनाया गया है।

तीन डीएसपी को भी मिली नई जिम्मेदारी
एसपी के दूसरे आदेश के तहत डीएसपी श्यामचंद्र शर्मा को सोनकच्छ एसडीओपी का अस्थायी प्रभार दिया गया है। वहीं डीएसपी अभिषेक गौतम को डीएसपी (L/R) का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है।

डीएसपी अभिषेक गौतम के पास विजयागंज मंडी, बरोठा और BNP थाना क्षेत्रों के काम की निगरानी की जिम्मेदारी रहेगी। इसी तरह डीएसपी सुनीता कटारा/सोनकर को डीएसपी अजाक का अस्थायी प्रभार दिया गया है।

सभी अधिकारियों को तुरंत नई जगह पहुंचने के निर्देश
एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पोस्टिंग वाली जगह पर तुरंत पहुंचकर काम संभालने के निर्देश दिए हैं। नए अधिकारियों के सामने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराध रोकने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की शिकायतों का जल्द समाधान करने की जिम्मेदारी रहेगी।
Share