| | |

किसानों के आगे झुकी सरकार: प्रति एकड़ 3 क्विंटल मूंग की होगी खरीदी, 60 प्रतिशत तक होगा उपार्जन

भोपाल। किसान आंदोलन के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने मूंग खरीदी पर फैसला ले लिया है। सरकार अब किसानों से प्रति एकड़ 3 क्विंटल मूंग की खरीदी करेगी। इसके साथ ही फिलहाल लागू ई-टोकन व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।

कुल फसल का करीब 60 प्रतिशत तक होगा उपार्जन
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मूंग उपार्जन को लेकर आगे का निर्णय उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया जाएगा। प्रदेश सरकार मूंग की कुल फसल का करीब 60 प्रतिशत तक उपार्जन करने की तैयारी में है।

किसान आंदोलन के बाद लिया निर्णय
किसानों की मांगों और आंदोलन को देखते हुए सरकार का यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मूंग खरीदी की व्यवस्था को लेकर किसान लगातार अपनी मांगें उठा रहे थे, जिसके बाद सरकार ने यह निर्णय लिया है।

बैरिकेड्स हटाए, गाड़ियों का आना-जाना शुरू
राजधानी भोपाल में RRL क्षेत्र में लगाए गए पुलिस बैरिकेड्स भी हटा दिए गए हैं। बैरिकेड्स हटने के बाद गाड़ियों का आना-जाना फिर से शुरू हो गया है।

Share