| |

सुहागरात पर बोली- पीरियड से हूं: दाढ़ी बनाते पकड़ाई; जेठानी कपड़े उठाकर देखी तब खुले राज

शाजापुर। शादी के 25 दिन बाद एक युवक ने दावा किया कि उसकी पत्नी किन्नर है। यह बात विवाह से पहले उससे छिपाई गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुल्हन के पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और रुपए हड़पने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पीड़ित 32 वर्षीय युवक शाजापुर में सब्जी का ठेला लगाता है। पड़ोसी के जरिए राजगढ़ जिले के पचोर निवासी युवती का रिश्ता आया था। परिवार अगले साल शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की पक्ष के दबाव के बाद 29 जून को पचोर के एक मंदिर में विवाह कराया गया। युवक का आरोप है कि शादी में करीब 5 लाख रुपए खर्च हुए और लड़की पक्ष को 1 लाख रुपए नकद भी दिए गए।

सुहागरात से शुरू हुआ शक
30 जून को सुहागरात पर दुल्हन ने पीरियड्स होने की बात कही। अगले दिन उसने पेट दर्द का बहाना बनाया। इसके बाद 2 जुलाई को परिजन उसे मायके ले गए। 23 जुलाई को ससुराल लौटने पर उसकी जेठानी को उसके हाव-भाव और बातचीत पर संदेह हुआ।

शेविंग क्रीम और शरीर पर बाल देखकर बढ़ा संदेह
परिवार का आरोप है कि जेठानी ने दुल्हन के चेहरे पर शेविंग क्रीम देखी। पूछने पर उसने शेविंग करने की बात स्वीकार की। इसके बाद हाथ-पैर और शरीर पर पुरुषों जैसे बाल देखकर संदेह और गहरा गया। परिवार का दावा है कि अगले दिन जांच करने पर उन्हें पता चला कि दुल्हन किन्नर है और यह जानकारी विवाह से पहले छिपाई गई थी।

सच्चाई बताने पर हुआ विवाद
शिकायत के अनुसार, 24 जुलाई को युवक के परिजनों ने दुल्हन के परिवार को फोन कर पूरी बात बताई और उसे वापस ले जाने के लिए कहा। आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद हुआ और दुल्हन पक्ष के लोगों ने मारपीट की।

पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
कोतवाली थाना प्रभारी संतोष बाघेला ने बताया- 25 जुलाई को दुल्हन के पिता लक्ष्मीनारायण समेत आजाद, राकेश, राजा और चंद्रोबाई सभी निवासी राजगढ़ के खिलाफ शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी, मारपीट और रुपए हड़पने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share