| |

CAT 2026 का शेड्यूल जारी, जानिए कौन कर सकता है आवेदन, कब होगी परीक्षा

CAT (कॉमन एडमिशन टेस्ट) 2026 के लिए आईआईएम ने शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही कैट के लिए वेबसाइट iimcat.ac.in भी एक्टिव कर दी गई है। 3 अगस्त 2026 से कैट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जाएंगे। इसकी अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक होगी।

29 नवंबर से होगी शुरुआत
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इस साल एग्जाम का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदनकर्ताओं को एडमिट कार्ड वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार कैट 2026 एग्जाम का आयोजन 29 नवंबर 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम में शामिल होने के लिए आवेदनकर्ताओं को एडमिट कार्ड 4 नवंबर को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे।

यह योग्यताएं आवश्यक
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जनरल, EWS और NC-OBC वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन उत्तीर्ण करना आवश्यक है। SC/ST/PwBD उम्मीदवारों को स्नातक 45 फीसदी अंकों के साथ पास करना अनिवार्य होगा। निर्धारित पर्सेंटेज के साथ प्रोफेशनल डिग्री (CA/ CS/ ICWA (CMA)/ Fellow of the Institute of Actuaries of India (FIAI)) पूरी होना भी जरुरी है। इसके अलावा बैचलर डिग्री के अंतिम साल में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

यह है परीक्षा शुल्क
इस परीक्षा में आवेदन के साथ एससी, एसटी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को 1350 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा अन्य सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 2700 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी।

ऐसे करें आवेदन
परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर आपको New Candidate Registration लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण करना होगा। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अभ्यर्थी Registered Candidate Login पर क्लिक करके अन्य डिटेल भरनी होगी। अब आपको निर्धारित एप्लीकेशन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करना होगा। फॉर्म फील करने के बाद अभ्यर्थी फॉर्म का एक प्रिंट अवश्य निकाल लें।

Share