| |

धनुष के राजनीति में आने की अटकलें हुई तेज, फैंस के एक कार्य्रकम में राजनेता की तरह दिया भाषण, कहा- “एकता में बहुत बड़ी ताकत होती है”

साउथ के पॉपुलर अभिनेता धनुष ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे है कि विजय के बाद अब धनुष भी राजनीति में एंट्री लेने वाले है। यह वीडियो एक ब्लड डोनेशन कैंप का है जो धनुष के फैंस ने ही लगया था। यही पर उन्होंने एक भाषण दिया जिसे सुनने के बाद प्रशंसक इसे राजनीति में उनकी एंट्री का संकेत मान रहे है।

इस तरह की एकता में बहुत बड़ी ताकत होती है
वायरल वीडियो में धनुष कह रहे है कि ‘इतने सारे लोग एक जगह जमा हुए हैं। इस तरह की एकता में बहुत बड़ी ताकत होती है। हमें उस एकता को एक मकसद देना होगा। सिर्फ ऑडियो लॉन्च और मीटअप से आगे बढ़कर हमें भलाई के और भी कामों में शामिल होना होगा। अपने इलाके के लोगों और अपने आस-पास रहने वाले परिवारों की जरूरतों को समझें और हर संभव तरीके से उनकी मदद करें। आप उनकी जो भी मदद कर सकते हैं, जरूर करें। मुझे आप पर और भी गर्व महसूस होना चाहिए। मुझे यकीन है कि आप ऐसा करेंगे।’ वीडियो के आखरी में किसी राजनेता की तरह पुरे जोश के साथ वह हाथ हिलाते हुए भी दिख रहे है।

जल्द ही राजनीति में एंट्री
जब फैंस ने सोशल मीडिया पर धनुष का वीडियाे देखा तो उन्होंने उसपर रिएक्शन भी दिए। एक फैन ने एक्स (ट्विटर) पर कमेंट किया, ‘धनुष ने अपनी राजनीतिक एंट्री का मजबूत संकेत दिया।’ इसी तरह एक अन्य फैन ने लिखा, ‘जल्द ही राजनीति में एंट्री।’ इसी तरह के कमेंट्स कई फैंस ने धनुष को लेकर सोशल मीडिया पर किए हैं।

बॉलीवुड में जारी काम
बता दें कि इस साल धनुष की एक फिल्म ‘कारा’ रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह ‘ओम चैप्टर 1’ भी कर रहे हैं। इसकी शूटिंग फिलहाल चल रही है। धनुष साउथ के साथ ही बॉलीवुड में भी सक्रिय है। पिछले साल उन्होंने ‘तेरे इश्क में’ फिल्म की थी, इसमें उनके अपोजिट कृति सेनन नजर आई थीं।

Share