|

नेशनल मैंगो डे आज, आम की ये तीन डिश बनाकर दे परिवार को सरप्राइज

फलों का राजा और हम सबका पसंदीदा फल आम सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी अपने स्वाद के लिए जाना जाता है। राष्टीय फल की लोकप्रियता और स्वाद के लिए हर साल 22 जुलाई को मनाया जाता है ‘नेशनल मैंगो डे’। इस मौके पर आज आम से विदेश में बनने वाली कुछ स्पेशल डिश बनाये जिसे खाते ही आपका मन और मूड दोनों बेहतर हो जाएगा। तो आइए जानते है आम से बनने वाली कुछ ख़ास डिश और उन्हें बनाने के तरीके के बारें में।

मैंगो ब्रूशेट्टा बनाकर घर बैठे चखे इटली का स्वाद

मैंगो ब्रूशेट्टा आम से बनने वाली इटली की एक फेमस डिश है। इसके लिए आपको चाहिए 2 बड़े पके हुए आम, 3 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल, 10-12 तुलसी के पत्ते, 1/8 काली मिर्च पाउडर, 1 लहसुन की कली (बारीक कटी) , 1/8 चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस और 2-3 ब्रेड। ये डिश बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा कटोरा ले और उसमे आम के टुकड़े, तुलसी के पत्ते, ऑलिव ऑयल, नींबू का रस और काली मिर्च अच्छे से मिक्स करके थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद तवे पर ऑलिव ऑयल डालकर हल्का चिकना करें और उसपर ब्रेड को दोनों तरफ तेल लगाकर सेकें। जब ब्रेड हलकी ब्राउन और क्रिस्पी हो जाए तो उसे तवे से उतार लें। फिर इस ब्रेड पर मैंगो साल्सा डालें और उसे फैला दें। बस तैयार है आपका आपका इटैलियन मैंगो ब्रुशेट्टा। आप अपने स्वादानुसार इसपर थोड़ा सा ऑलिव ऑयल भी डाल सकते हैं।

आम से बनाए हेल्थी वॉटरमेलन मैंगो सेविचे

अगर आप आम से बानी कोई हेल्थी डिश खाना चाहते है तो आप वॉटरमेलन मैंगो सेविचे बना सकते हो। यह लैटिन अमेरिकन स्टाइल में बनने वाला मीठा और चटपटा सलाद होता है। इसके लिए आपको चाहिए 2-3 कप बिना बीज वाले तरबूज के टुकड़े, 1 कप पका हुआ आम, 1 कप खीरा, 1/4 कप लंबाई में कटी प्याज, 1 तीखी हरी मिर्च (कटी हुई), 1/3 कप नींबू का रस , 2 बड़े चम्मच संतरे का जूस और काला नमक स्वादानुसार।
मैंगो सेविचे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बाउल और इसमें प्याज और हरी मिर्च पर ऊपर से संतरे और नींबू का रस डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद उसी कटोरे में खीरा, आम और तरबूज के टुकड़े डालकर मिला ले। अब ऊपर से काला नमक छिड़कें और हल्के हाथ से मिक्स कर लें। फिर इसे थोड़ी देर फ्रिज में रख दें जिससे सलाद में मसालों का टेस्ट आ सके। बस तैयार है आपकी हेल्दी और टेस्टी लैटिन अमेरिकन मैंगो डिश। इसे आप सुबह या शाम को स्नैक्स के रूप में खा सकते हो।

जल्दी और आसानी से बनाए आम का हलवा

अगर आप मीठी के शौक़ीन हो और आज के ख़ास मौके पर आम से बानी कुछ भारतीय डिश ही खाना चाहते हो तो फिर आप सबसे बढ़िया और आसानी से बनने वाला आम का हलवा बनाकर खा सकते हो। इसके लिए आपको चाहिए पके और मीठे आम का पल्प (बिना रेशे वाला),1 कपसूजी (रवा। 1 कप देसी घी, एक कपचीनी (आम की मिठास के अनुसार कम या ज्यादा करें) दूध या पानी, 2 कपइलायची पाउडर, छोटा चम्मचकटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता। हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई ले और उसमे घी गरम कर ले फिर उसमे सूजी भुनने जब तक वह हलके सुनहरे रंग की न हो जाए। इसके बाद उसमे दूध डाले और सूजी को हिलाते रहे जिससे गुठली न बने। फिर उसे शक्कर और मैंगो पल्प दाल कर अच्छे से मिला ले और गाढ़ा होने तक पकाते रहे। हलवा बनने के बाद उसपर काजू, पिस्ता, बादाम गार्निश कर गरमागरम सर्व करे और पुरे परिवार के साथ आम के स्वाद का मजा ले।

Share