|

चमत्कारी है आपकी रसोई में मौजूद लौंग, रोज खाने से होंगे ये फायदे

रसोई में हमेशा उपलब्ध और छोटी-सी दिखने वाली लॉन्ग के फायदे बहुत बड़े-बड़े है। मसूड़ों से खून आना, दांतो का दर्द, मुँह से बदबू आना, इन्फेक्शन होने जैसी तकलीफ़ो में लौंग काफी कारगर साबित होती है। ‘जर्नल ऑफ इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ प्रिवेंटिव एंड कम्युनिटी डेंटिस्ट्री’ के मुताबिक, करीब 95% वयस्क किसी-न-किसी ओरल हेल्थ समस्या से जूझते हैं। कुछ स्टडीज भी बताती हैं कि लौंग में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड्स मसूड़ों की सूजन कम करने और दांतों पर जमे प्लाक को घटाने में मदद कर सकते हैं। आइये जानते है कि लौंग के और क्या क्या फायदे है और आप इसका कितना इस्तेमाल कर सकते है।

लौंग में मौजूद एक्टिव कंपाउंड्स से बनेंगे सेहतमंद

एक छोटी-सी लौंग में कई सारे एक्टिव कंपाउंड्स होते हैं जिससे आपकी सेहत को काफी फायदा होता है। दर्द और सूजन कम करने के लिए इसमें यूजेनॉल:मौजूद होता है। यूजेनाइल एसीटेट से इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। बीटा-कैरियोफाइलीन मसूड़ो में सूजन और दर्द से राहत दिलाता है। लौंग में मौजूद गैलिक एसिड सेल्स को फ्री-रेडिकल्स से बचाता है। टैनिन्स आपका बैक्टीरिया से बचाव करता है और सेल्स की सुरक्षा करता है। वही फ्लेवोनॉयड्स इंफ्लेमेशन को कम करने में सहायता करता है। ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में ट्राइटरपेनॉइड्स आपकी मदद करता है।

रोज लौंग खाने से होगा ये फायदे

जब आप लौंग चबाते है तो आपके शरीर को कई सारे फायदे होते है। रोजाना लौंग चबाने पर इसमें से यूजेनॉल रिलीज होता है, जो इसका सबसे प्रमुख एक्टिव कंपाउंड है। लौंग चबाने से ज्यादा लार बनती है जिससे खाना पचाने की प्रक्रिया बेहतर होती है। मुंह को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया कम होते हैं। सांसों की स्मेल कुछ समय के लिए कम हो जाती है। दांत और मसूड़ों में हल्का सुन्नपन महसूस हो सकता है। इससे दांत दर्द में अस्थायी राहत मिल सकती है। इसके साथ ही एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड्स शरीर में पहुंचते हैं, जो सेल्स को डैमेज और इंफ्लेमेशन से बचाने में मदद करते हैं।

लौंग ज्यादा खाने का नुकसान

जिस तरह हर चीज के फायदे और नुकसान होते है उसी तरह ज्यादा लौंग खाना आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। दिन में एक या दो लौंग खाना पर्याप्त होता है। उसमे भी अगर आपको लॉन्ग से एलर्जी है, गर्भवती महिलाएं, बच्चे और बीमार लोगों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए। अगर आप ज्यादा लौंग का सेवन करते है तो आपको यह नुकसान भुगतने पड़ सकते है जैसे पेट में जलन, एसिडिटी, मतली, ब्लड शुगर बहुत कम होना, पेट दर्द, ब्लीडिंग। इन समस्याओं से बचने के लिए लौंग का सीमित मात्रा में सेवन करे और अगर आपको ज्यादा तकलीफ होती है तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श ले।

Share