|

सैमसंग ‘सॉल्व फॉर टुमॉरो’ के 5वें एडिशन में 135 शहरों तक पहुँची ‘डिजाइन थिंकिंग’, FITT-IIT दिल्ली से मिलेगा 2 करोड़ का ग्रांट

अपने प्रमुख CSR प्रोग्राम ‘सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो’ के पांचवें एडिशन के तहत, सैमसंग इंडिया ने देश भर के 135 शहरों में अपनी ‘डिजाइन थिंकिंग वर्कशॉप’ आयोजित की हैं। इस पहल से युवाओं के लिए भारत का सबसे बड़ा ग्रासरूट इनोवेशन प्लेटफॉर्म तैयार हुआ है। इस देशव्यापी इनोवेशन और एजुकेशन कॉम्पिटिशन का उद्देश्य 14 से 22 साल के युवाओं को समुदायों की अहम चुनौतियों की पहचान करने और टेक्नोलॉजी-बेस्ड समाधान विकसित करने के लिए सशक्त बनाना है।

इस साल आयोजित 184 ‘डिजाइन थिंकिंग वर्कशॉप’ में जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु और गुजरात से लेकर त्रिपुरा तक के स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज के हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया। इन वर्कशॉप्स में प्रतिभागियों को ‘ह्यूमन-सेंटर्ड डिजाइन थिंकिंग’ से परिचित कराया गया, ताकि वे टेक्नोलॉजी पर आधारित ऐसे समाधान बना सकें जिनका समाज पर सार्थक प्रभाव पड़े।

डिजाइन थिंकिंग वर्कशॉप्स के पूरे होने के बाद अब यह प्रोग्राम अपने अगले चरण में प्रवेश कर रहा है, जहाँ सबमिट किए गए आइडियाज के आधार पर टॉप 100 टीमों को चुना जाएगा। सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट, एसपी चुन ने कहा कि सैमसंग को इस बात पर गर्व है कि वह युवाओं के आइडिया को असल दुनिया में बदलाव लाने वाले समाधानों में बदलने में उनकी मदद कर रहा है।

छात्रों ने प्रोग्राम की चार मुख्य थीम — ‘भारत के लिए AI लिविंग’, ‘स्वास्थ्य और शिक्षा’, ‘पर्यावरण की स्थिरता’, और ‘खेल और टेक्नोलॉजी’ के तहत विभिन्न समाधान पेश किए। इसमें AI-आधारित सिविक गवर्नेंस प्लेटफॉर्म, स्मार्ट फूड क्वालिटी स्कैनर, दिव्यांगों के लिए सहायक तकनीकें, सोलर-पावर्ड रेफ्रिजरेशन और नदियों के पानी की रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे विचार शामिल हैं।

हैदराबाद की इंजीनियरिंग छात्रा ए. शरण्या राव ने नदी के पानी की क्वालिटी पर नजर रखने वाले रियल-टाइम सिस्टम का कॉन्सेप्ट तैयार किया। वहीं अहमदाबाद में नौवीं कक्षा की छात्रा सान्वी नायर ने ग्रामीण इलाकों के लिए सोलर-पावर्ड पोर्टेबल रेफ्रिजरेटर डिजाइन किया। इसके अलावा गुरुग्राम में स्पोर्ट्स और टेक वर्कशॉप के दौरान छात्रों ने स्पोर्ट्स सामान और डिजिटल कोचिंग तक पहुँच बेहतर बनाने के सस्ते तरीकों पर चर्चा की।

भारत में सैमसंग के 30 साल पूरे होने के मौके पर यह विस्तार कंपनी की युवाओं में इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ‘सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो 2026’ की टॉप चार टीमों को FITT-IIT दिल्ली से 2 करोड़ रुपये का इनक्यूबेशन ग्रांट, मेंटरशिप, प्रोटोटाइप डेवलपमेंट और इनक्यूबेशन सपोर्ट मिलेगा।

Share