| | | | |

जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने फिर बुलाया; गंभीर आरोपों की जांच

मध्यप्रदेश पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को अगले 24 घंटे में फिर से पुलिस ने थाने बुलाया है। शनिवार दोपहर 3 बजे पूछताछ के लिए उन्हें पेश होना होगा। अब इस मामले में युवतियों को ड्रग की आदत लगवाने और शोषण के आरोप की जांच की जा रही है।

यह मामला में सामने आया, जब 10.80 ग्राम ड्रग्स के साथ पकड़े गए ड्रग पैडलर इरफान उर्फ गोलू चंदेरी और रानी भाई (संजय कौशल) से नाना के संपर्क की बात सामने आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था। लेकिन बाद में हुई जांच में कुछ और बातें सामने आई, जिससे नाना की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पुलिस को एक युवती ने दिया बयान

एक युवती शुक्रवार को पुलिस के सामने पहुंची और अपना बयान दर्ज कराया। युवती ने आरोप लगाया कि राऊ के अमितेष नगर और न्यूयॉर्क सिटी में ड्रग्स से जुड़े अड्डे हैं। उसने पुलिस को बताया कि यहां नाना कई युवतियों का शोषण कर चुका है।

डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के सामने युवती ने कहा कि उसकी मुलाकात नाना से एक दूसरी युवती के जरिए हुई थी। युवती के मुताबिक, इन फ्लैटों में नाना अक्सर पार्टियां करता था। पुलिस ने इन जगहों पर जाकर जांच भी की है। युवती के बयान के बाद नाना की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुलिस ने नाना के साथ मानव गंगवानी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।

नाना के ड्राइवर की भी भूमिका संदिग्ध

वहीं युवती ने पुलिस को कृष्णा मोरे, बंटी असरानी, आकांक्षा और राजू खान को लेकर भी जानकारी दी है। वहीं नाना के ड्राइवर रहे भुरु बैंड की भूमिका संदिग्ध है।

नाना ने ड्रग्स नहीं छोड़ी , यह दावा झूट

नाना पटवारी ने शुक्रवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि वह तीन साल पहले ड्रग लेते थे, लेकिन अब उन्होंने इसे छोड़ दिया है। उन्होंने यह भी कहा था कि अब वह शराब को भी हाथ नहीं लगाते हैं। इसके बाद पुलिस ने रिमांड पर लिए गए गोलू उर्फ इरफान से दोबारा पूछताछ की। पूछताछ में इरफान ने पुलिस को बताया कि नाना का ड्रग लेने का दावा सही नहीं है और वह अभी भी ड्रग लेते हैं।

जांच में पुलिस को पता चला कि बुधवार को नाना ने भुरु उर्फ राजू खान से ड्रग की मांग की थी। उस समय भुरु गुजरात में था, इसलिए उसने इरफान से संपर्क किया। इरफान ने मुंबई बाजार के एक सप्लायर से ड्रग की व्यवस्था कराई। इसके बाद अयान मंसूरी के जरिए ऑनलाइन 10 हजार रुपए भी भेजे गए। जांच के मुताबिक, इसके बाद ब्राउन शुगर की सप्लाई हुई, जिसकी डिलीवरी लसूडिया थाना क्षेत्र में पंचवटी के पास की गई।

पुलिस को नाना ने झटकते हुए बोला था छोड़ना

नाना को पुलिस के साथ की गई बदतमीजी भी भारी पड़ रही है। पुलिस जब नाना को गुरुवार रात राजेंद्र नगर थाने लेकर पहुंची, तब आरक्षक उनके हाथ पकड़कर कार से उतरा। इस पर नाना ने पुलिस को गुस्से से हाथ झटकते हुए कहा था कि छोड़ ना, छोड़।

Share