| |

मध्यप्रदेश में मानसून का कहर: 9 दिन में पूरे प्रदेश में छाया, 2 जिलों में रेड अलर्ट, कई जिलों में 8 इंच तक बारिश की चेतावनी

मध्यप्रदेश में 24 जून को आए मानसून ने गुरुवार को उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भी दस्तक दे दी है । यह मानसून 9 दिन में ही पूरे प्रदेश में छा गया है। प्रदेश के अब तक 38 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं, भोपाल, इंदौर और देवास में सबसे ज्यादा पानी से घिरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज खंडवा और हरदा में भारी बारिश का रेड अलर्ट है बताया गया है। जबकि धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, बुरहानपुर और बैतूल में अति भारी बारिश की सम्भावना बताई गई है। अगले 24 घंटे में यहां 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है।

इस 19 जिलों में हैवी रेन हो सकती है

उधर, रतलाम, उज्जैन, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश का अनुमान है। आलीराजपुर, झाबुआ, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, इंदौर, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, जबलपुर, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, कटनी, शहडोल और मंडला में भी आंधी-बारिश जारी रहेगी।

इस सीजन में पहली बार आज रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन यानी 6 जुलाई तक अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिन तक रेड अलर्ट है। सीजन में पहली बार यह चेतावनी जारी की गई है।

Share