| | |

देवास में एक दिन के महापौर बने पार्षद: MIC सदस्य ने की जनसुनवाई; जनता की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए निर्देश

देवास। नगर निगम देवास में सोमवार को ‘महापौर जनसुनवाई’ के दौरान एक अलग नजारा देखने को मिला। इस बार जनसुनवाई की अध्यक्षता MIC सदस्य शीतल गहलोत ने की और “एक दिन के महापौर” के रूप में जनता की समस्याएं सुनीं।

निगम परिषद के कई सदस्य जब उदयपुर सिटी के अध्ययन भ्रमण पर गए हुए थे, तब गहलोत ने शहर की प्राथमिकता को देखते हुए भ्रमण पर न जाकर देवास में रुकना उचित समझा।

एक-एक कर सभी की बातें सुनी
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। MIC सदस्य शीतल गहलोत ने एक-एक कर सभी की बातें सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

पहले भी देवास के हित में उठा चुके हैं आवाज
गहलोत पहले भी देवास के हितों के लिए मुखर रहे हैं। 9 मार्च 2026 को MIC बैठक में उन्होंने शिप्रा बैराज का जल ग्राम पंचायत मांगलिया को देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया था। उनके विरोध के बाद परिषद को उक्त संकल्प को निरस्त करना पड़ा था। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का मौके पर समाधान करना है।

Share