IND vs ENG 1st T20: आज चेस्टर-ली-स्ट्रीट में पहली भिड़ंत, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू का मौका?

भारत बनाम इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई 2026 को खेला जाएगा। यह पहला मैच इंग्लैंड के चेस्टर ली स्ट्रीट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस ग्राउंड की कुल 17000 लोगो की अनुमानित बताई जा रही है। भारतीय समय अनुसार मैच रात 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 9:30 बजे होगा। मैच के दौरान बारिश की आशंका 80% तक बताई जा रही है।

हाल ही में आयरलैंड से 2 – 0 से हार के बाद कप्तान श्रेयश अय्यर की कप्तानी और नयी नवेली टीम पर भारतीय दर्शकों द्वारा सवाल उठने लगे है कि क्या ये टीम आगे की सीरीज में खेलेगी या कुछ नए बदलाव होंगे ?

सीरीज से पहले सबसे ज्यादा चर्चा में आईपीएल में राजस्थान के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय खिलाडी वैभव सूर्यवंशी पर सवाल खड़े हो रहे है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे में मौका मिलेगा या उनको करना होगा और इंतज़ार?

मंगलवार को प्रेस कॉनफेरेन्स में भारतीय कप्तान श्रेयश अय्यर ने वैभव के डेब्यू को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। श्रेयश ने कहा अभी वैभव को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। टीम में कौन खेलेगा कौन नहीं खेलेगा यह हम विरोधी टीम के सामने तय करेंगे। वैभव एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। मुझे पूरा भरोसा है की उन्हें जब मौका मिलेगा वे शानदार प्रदर्शन करेंगे।

हेड-टू-हेड: भारत बनाम इंग्लैंड

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 30 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। अब तक के रिकॉर्ड के मुताबिक भारत का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 18 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं। इंग्लैंड की सरज़मीं पर भारतीय टीम ने 4 टी20 मुकाबले जीते हैं, वहीं अपने घर में भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने 5 टी20 मैचों में जीत दर्ज की है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल के बाद पहली भिड़ंत

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 मुकाबला ठीक चार महीने बाद खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच पिछला मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में खेला गया था। उस मुकाबले में भारत ने 5 रन से जीत दर्ज की थी।

यह मैच बेहद रोमांचक रहा था। जैकब बेथेल ने शानदार शतक लगाकर इंग्लैंड को अंत तक मुकाबले में बनाए रखने की पूरी कोशिश की थी। हालांकि, जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया था।

चेस्टर-ली-स्ट्रीट में मुकाबला

इंग्लैंड के चेस्टर-ली-स्ट्रीट स्थित रिवरसाइड स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है। यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, वहीं तेज़ गेंदबाज़ों को भी पिच से मदद मिलती है। नई गेंद से स्विंग और सीम मूवमेंट देखने को मिल सकती है, जिसका फायदा तेज़ गेंदबाज़ उठाना चाहेंगे। इस मैदान पर अब तक 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 3 मैच, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 2 मैच जीते हैं।

इंग्लैंड ने मैच से पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है, जबकि भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान टॉस के बाद करेगी।

भारत: संजू सैमसन / वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेंडगे, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रिंस यादव / वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, सैम करन, लियम डॉसन, ल्यूक वुड, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, साकिब महमूद और आदिल रशीद।

Share