मृत समझकर पोस्टमार्टम के लिए ले गए युवक में लौटी धड़कन, डॉक्टर भी रह गए हैरान
इंदौर से बदनावर के बीच एक शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदौर लाया जा रह था। उस मृत युवक को लाते समय उस युवक की धड़कन चलती मिली। पोस्टमार्टम से ठीक पहले डॉक्टर की जांच में उसकी धड़कन चालू हालत में मिली थी। इसके बाद तुरंत उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया।
प्रकाश बटवाड़िया गांव का रहने वाला है और वह एक ढाबे पर काम करता है। शनिवार रात वह अपना काम काके अपने घर जा रहा था। उसी वक्त बखतगढ़ के पास उसका ऐक्सिडेंट हो गया। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए , गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया।
रस्ते में हुई सांसे बंद
जानकारी के अनुसार इंदौर एक नीजी हॉस्पिटल में प्रकश का इलाज शुरू हो गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। इलाज का खर्च उठाना मुश्किल पढ़ रहा था। डॉक्टरों ने उसकी बचने की उम्मीद कम जताई थी। इसके इसके बाद परिजन उसको वापिस गांव ले लाए। परिजन ने मान लिया था प्रकाश की मौत हो चुकी है। वे सीधे उसे सिविल अस्पताल ले गए पोस्टमार्टम के लिए जिससे आगे की प्रतिक्रिया पूरी हो सकें।
कागज की प्रतिक्रिया होने से पहले आ गई धड़कन
बता दें कि पोस्टमार्टम से पहले अस्पताल में औपचारिक जांच होती है। डॉक्टर ने जिसे ही प्रकाश की जांच शुरू की, उन्हें हल्की सी धड़कन महसूस हुई। सांसे भी धीरे-धीरे चल रही थीं। यह देखकर मौजूद डॉक्टर भी चौंक गए। बिना देर किए डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरु कर दिया। स्थिति को देखते हुए परिजन उसे फिर से निजी अस्पताल ले गए। प्रकाश को सरदार पटेल अस्पताल पिटगारा की आईसीयू में भर्ती कराया गया।
बदनावर सिविल अस्पताल के डॉक्टर कृष्णपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि युवक का इलाज फिलहाल निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।