“ख़ुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं” भारतीय टीम में चयन के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी

भारत की सीनियर मेन टीम 26 जून से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए मंगलवार को रवाना होगी। यह सीरीज आयरलैंड से खेली जाएगी। टीम में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। इस मौके पर BCCI ने अपने सोशल मीडिया पर एक ख़ास वीडियो जारी की है। वीडियो में वैभव सूर्यवंशी टीम में अपने चयन होने पर बात कर रहे है।
वैभव ने कहा “इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जिस दिन पहली बार बल्ला थामकर मैदान पर कदम रखा था, आज वह सपना पूरा हो गया है। यह मेरे अब तक के करियर का सबसे बड़ा कदम है और इस अहसास को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।”

टीम में चयन होने वाले सबसे युवा खिलाडी बने वैभव

वैभव सूर्यवंशी भारत की ओर से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाडी बन गए है। जिस दिन वैभव का भारतीय टी20 टीम में चयन हुआ, तब उनकी उम्र महज़ 15 साल 71 दिन थी। उन्होंने शैफाली वर्मा (15 साल 220 दिन) और सचिन तेंदुलकर (16 साल 194 दिन) को पीछे कर दिया। अगर वैभव को 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में अंतिम 11 में जगह दी जाती है तो वे भारत का नेतृत्व करने वाले सबसे युवा खिलाडी बन जायेंगे।
इस प्रकार है भारतीय टीम आयरलैंड दौरे के लिए: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

IPL में किया था प्रभावित

वैभव ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। उन्होंने 16 मैच खेलते हुए 776 रन बनाये, जिसमे 72 छक्के भी शामिल थे। ये वैभव का दूसरा ही IPL था। वैभव ने इस तरह प्रदर्शन किया कि भारत के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने कहां “वैभव के प्रदर्शन ने लगभग हमें उन्हें चुनने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने टीम में खुद की जगह अपने प्रदर्शन से बनाई है।”

श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज फाइनल में चमके वैभव

भारत की ए टीम त्रिकोणीय सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर गईं थी, इसके फाइनल मुकाबले में वैभव का बल्ला ताबड़तोड़ अंदाज़ में बोला। वैभव ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 29 गेंदे खेलते हुए 94 रन की विस्फोटक पारी खेल डाली, जिसने मैच का रुख भारत की ओर कर दिया।

Share