क्या हार्दिक पंड्या को भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया है? चयन से बाहर होने की असली वजह आई सामने
भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ी आलराउंडर हार्दिक पंड्या का चयन भारत की वनडे टीम में नहीं किया गया है। इसके पहले उनका नाम टी20 टीम में भी नहीं था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है की उन्हें टीम से ड्राप किया गया है। हार्दिक पंड्या फिलहाल BCCI के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में पुनर्वास की प्रतिक्रिया से गुज़र रहे है।
IPL के ख़त्म होने के पश्चात पंड्या एक छोटे से ब्रेक के बाद वे 2 जून को बेंगलुरु में स्थित CoE पहुंचे। हार्दिक की शुरूआती चिंता पीठ में दर्द को लेकर थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वे जांघ की आगे की मांसपेशी में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं। 9 जून को पैरो में हलके दर्द को महसूस करने के बाद पंड्या ने अपने पैर का स्कैन करवाया। डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने उनकी रिपोर्ट देख उन्हें 4-5 दिन आराम करने की सलाह दी, और इसके बाद तीन सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए। जिसकी ट्रेनिंग उन्होंने 16 जून से शुरू कर दी है। इस हिसाब से पंड्या जुलाई के पहले हफ्ते तक पूरी तरह फिट हो सकते है।
रविवार को जब भारतीय टीम का ऐलान हुआ तो उसमे पंड्या का नाम नहीं था। दूसरी ओर विराट कोहली के नाम ने आगे सब्जेक्ट टू फिटनेस लिखा गया था, जो पंड्या के नाम के आगे भी लिखा जा सकता था। खबरों के मुताबित चयनकर्ताओं को इस बात पर अंदेशा था की वे 10 ओवर गेंदबाज़ी दे पाएंगे।
कुछ समय पहले पंड्या की फिटनेस पर पूछे सवाल पर असिस्टेंट कोच रायन टेन डोशेट ने कहा कि “जब हार्दिक फिट होते हैं, तो वे टीम में एक अलग ही आयाम जोड़ते हैं क्योंकि वह बेहद मजबूत बल्लेबाज़ और शानदार फिनिशर हैं। ऐसे फिनिशर को ढूंढ़ना मुश्किल होता है जो आपको गेंदबाज़ी में ओवर भी दे सके। इसलिए ये सभी खिलाड़ी अच्छी प्रगति कर रहे हैं और सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
जैसा कि मैंने नितीश रेड्डी के बारे में कहा था, पिछले 18 महीनों में उन्होंने कई बार दिखाया है कि वह इस टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं, खासकर इस प्रारूप में। मुझे लगता है कि उनका शरीर लगातार और मजबूत होता जा रहा है, और मुझे यह भी महसूस होता है कि वह हार्दिक के स्वाभाविक उत्तराधिकारी हैं।”
