भारतीय टीम को बड़ा झटका, चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर
भारतीय टीम को मंगलवार को आयरलैंड दौरे के लिए रवाना होना है, लेकिन इसके पहले टीम के तेज़ गेंदबाज़ी आलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी क्वाड्रिसेप्स इंजरी के चलते टीम से बाहर हो गए है। अफगानिस्तान के विरुद्ध दूसरे वनडे में भी उन्हें जांघ में दर्द की समस्या हुई थी जिसके चलते वे अंतिम 11 में जगह नहीं बना पाए थे, हालांकि बाद में तीसरे वनडे से पहले वे टीम में वापस आ गए थे।
हार्दिक की गैर मौजूदगी में नितीश का सभी मैच खेलना लगभग तय था और उनका चयन भी तीनो टीमों में किया गया था (आयरलैंड टी20 दौरा, इंग्लैंड वनडे और टी20 दौरा)
सूत्रों के अनुसार भारतीय टीम सूर्यांश शेगडे को मौका दे सकती है, जिनकी भारत ए की तरफ से श्रीलंका दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज काफी अच्छी रही थी। उनसे लगातार अंतराल पर गेंदबाज़ी कराई गई थी और बल्ले से भी उन्होंने 5 पारियो में 147 रन बनाये थे। सूर्यांश तेज़ गेंदबाज़ी का विकल्प देने के साथ निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाज़ी भी करते है। जिनकी कुछ झलकियां IPL में भी देखने को मिली थी।
भारतीय टीम उतरेगी नए कप्तान के साथ
भारतीय टीम नए कप्तान की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी। भारत को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को ख़राब फॉर्म के चलते टीम में जगह नहीं दी गयी है, उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी गयी है, जिन्होंने साल दर साल IPL में अपनी कप्तानी से प्रभावित किया है।
