तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को राहत, बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की टीम में वापसी
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच चल रही 3 मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट के पहले एक बड़ी राहत मिली है। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को तीसरे टेस्ट के पहले टीम में शामिल कर लिया गया है। पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और उनके साथी खिलाडी गस एटकिंसन मिडनाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करके लंदन के एक नाइट क्लब गए थे। जहां उनकी एक रग्बी खिलाडी टोटोआ औवा से हाथापाई हो गई थी।
इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस मुद्दे पर छानबीन शुरू करी, जिसके बाद दोनों इंग्लिश खिलाड़ियों को दूसरे टेस्ट के पहले टीम से बाहर कर दिया गया था। बीच में हालत इतने बिगड़ गए थे कि स्टोक्स अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा तक कहने वाले थे, हालांकि ECB ने उन्हें ये कदम उठाने से रोक लिया था।
रविवार को इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 253 रन की बड़ी हार का सामना करना पढ़ा, और इस हार के तुरंत बाद स्टोक्स और एटकिंसन को टीम में शामिल कर लिया गया।
सोशल मीडिया पर इंग्लैंड बोर्ड ने अपने बयान में लिखा ” स्टोक्स और एटकिंसन को उन विशेष अनुबंधीय दायित्वों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जिनके तहत इंग्लैंड के खिलाड़ियों को हर समय आचरण के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखना और इंग्लैंड क्रिकेट के सर्वोत्तम हित में कार्य करना आवश्यक है। दूसरे रोथेसे टेस्ट के लिए चयन पर विचार न किए जाने के अलावा, दोनों खिलाड़ियों को उनके आचरण के संबंध में लिखित चेतावनी भी दी गई है। यह भी निष्कर्ष निकाला गया कि नाइटक्लब में हुई हिंसक घटनाओं के लिए खिलाड़ियों को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। स्टोक्स इस झड़प में शामिल नहीं थे और उन्होंने दोनों में से किसी भी घटना को देखा भी नहीं था।
ECB के पास उपलब्ध साक्ष्य यह दर्शाते हैं कि एटकिंसन बिना किसी उकसावे के हुए हमलों का शिकार थे और उन्होंने किसी भी अवसर पर जवाबी हमला नहीं किया।
