|

चारधाम यात्रा के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, 550+ फर्जी अकाउंट्स पर पुलिस का एक्शन

चारधाम यात्रा के नाम पर बड़े साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर Facebook, Instagram, WhatsApp और फर्जी वेबसाइट्स के जरिए ठगी की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 550 से अधिक फर्जी अकाउंट्स पर कार्रवाई की है और कई मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं।

साइबर टीम लगातार ऐसे संदिग्ध अकाउंट्स और वेबसाइट्स पर निगरानी बनाए हुए है। जांच में सामने आया है कि ठग चारधाम यात्रा की सस्ती बुकिंग, VIP दर्शन और हेलीकॉप्टर सेवा के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर पैसे ठग रहे हैं। सोशल मीडिया पर बनाए गए नकली पेज और फर्जी मैसेज के जरिए श्रद्धालुओं को आकर्षक ऑफर दिखाकर जाल में फंसाया जा रहा है।

ऐसे करें खुद को सुरक्षित

विशेषज्ञों और पुलिस ने श्रद्धालुओं को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है:

  • सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट से ही बुकिंग करें
  • Facebook/Instagram या WhatsApp पर मिलने वाले ऑफर पर भरोसा न करें
  • किसी भी वेबसाइट का URL ध्यान से जांचें
  • बेहद सस्ते ऑफर या जल्द बुकिंग के दबाव में आने से बचें
  • भुगतान से पहले वेबसाइट और एजेंसी की सत्यता जरूर जांचें

पुलिस का कहना है कि “सस्ता ऑफर अक्सर सबसे बड़ा फ्रॉड होता है”, इसलिए श्रद्धालु सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध लिंक या मैसेज पर क्लिक करने से बचें।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज या मैसेज दिखाई दे तो उसकी जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन या स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Share

Similar Posts