आईपीएल 2026: रायपुर में आज आरसीबी और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत, बारिश बन सकती है चुनौती

आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबलों के तहत आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। यह मुकाबला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, इस मैदान पर दूसरा मुकाबला 13 मई को आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होगा।

क्रिकेट प्रेमियों में इस मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि मैच पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि मैच शुरू होने तक मौसम साफ रहने की संभावना भी जताई गई है।

आईपीएल मुकाबले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी। शनिवार को रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों के साथ स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल सॉल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल और विहान मल्होत्रा।

मुंबई इंडियंस (MI) टीम

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स, क्विंटन डिकॉक, रयान रिकेल्टन, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, रघु शर्मा, केशव महाराज, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार, एएम गजनफर और अश्वनी कुमार।

Share

Similar Posts