बरगी डैम हादसा: CM मोहन यादव ने जांच के दिए आदेश, रेस्क्यू में मददगारों को मिलेगा सम्मान
मोहन यादव ने जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसमी चक्रवात के कारण यह हादसा हुआ और सूचना मिलते ही राज्य सरकार की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने तत्परता से अभियान चलाया।
सरकार के अनुसार अब तक 29 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि बोटिंग के दौरान लाइफ जैकेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने लाइफ जैकेट पहनी थी, वे सुरक्षित बच गए।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि राहत और बचाव कार्य में बहादुरी दिखाने वाले नागरिकों और टीमों को स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही पर्यटन विभाग को पूरे मामले की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
गौरतलब है कि गुरुवार शाम तेज आंधी-तूफान के दौरान पर्यटकों से भरा क्रूज खमरिया टापू के पास असंतुलित होकर डूब गया था, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के दो बड़े मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 85.45 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। यह कार्रवाई लोक निर्माण विभाग के पूर्व इंजीनियर इन चीफ गोविंद प्रसाद मेहरा तथा पूर्व जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता और शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर स्मृतिशेष बालासाहेब ठाकरे के साथ अपनी मुलाकात की दो तस्वीरें भी साझा कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि महान…