बरगी डैम हादसा: CM मोहन यादव ने जांच के दिए आदेश, रेस्क्यू में मददगारों को मिलेगा सम्मान
मोहन यादव ने जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसमी चक्रवात के कारण यह हादसा हुआ और सूचना मिलते ही राज्य सरकार की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने तत्परता से अभियान चलाया।
सरकार के अनुसार अब तक 29 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि 9 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि बोटिंग के दौरान लाइफ जैकेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने लाइफ जैकेट पहनी थी, वे सुरक्षित बच गए।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि राहत और बचाव कार्य में बहादुरी दिखाने वाले नागरिकों और टीमों को स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही पर्यटन विभाग को पूरे मामले की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
गौरतलब है कि गुरुवार शाम तेज आंधी-तूफान के दौरान पर्यटकों से भरा क्रूज खमरिया टापू के पास असंतुलित होकर डूब गया था, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।
पश्चिम बंगाल सरकार ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज महिला चिकित्सक दुष्कर्म और हत्या मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए तीन IPS अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने शुक्रवार को नवान्न में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि मामले की फाइल दोबारा खोली जाएगी और पूरे प्रकरण की नई जांच कराई…