पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट: खालसा, किरोड़ी मल, स्टनर अकादमी और रामजस की जीत से शानदार शुरुआत

पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट का आगाज़ रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ, जिसमें कई कॉलेज टीमों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
टूर्नामेंट के पहले दिन मेज़बान Shri Guru Tegh Bahadur Khalsa College ने शानदार खेल दिखाते हुए पुरुष वर्ग में Amity University को 77-42 से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में रूपेश भाटी के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
एक अन्य पुरुष मुकाबले में Kirori Mal College ने Shri Ram College of Commerce को 80-60 से हराकर जीत दर्ज की। किरोड़ी मल के खिलाड़ी भाव्या को उनके उत्कृष्ट खेल के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।
महिला वर्ग में Stunner Academy ने एकतरफा मुकाबले में Indraprastha College for Women को 76-40 से हराया। इस मैच में शेरिल के शानदार प्रदर्शन ने टीम की जीत सुनिश्चित की और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब मिला।
वहीं, एक अन्य मुकाबले में Ramjas College ने किरोड़ी मल कॉलेज को 40-28 से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। इस मैच में वेदा श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन Petroleum Sports Promotion Board (पीएसपीबी) के संयुक्त सचिव संदीप सरकारिया, खालसा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. गुरमोहिंदर सिंह और शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान निदेशक डॉ. इंदरप्रीत कौर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
टूर्नामेंट के शुरुआती दिन ही खिलाड़ियों के जोश और प्रतिस्पर्धा ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले मुकाबले और भी ज्यादा रोमांचक होने वाले हैं।






