स्पेन में भीषण रेल हादसा: हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर से 21 की मौत, 30 घायलों की हालत गंभीर

स्पेन के एडामूज (कोर्डोबा) में रविवार देर रात एक भीषण रेल हादसा हुआ, जब तेज गति से चल रही दो हाई-स्पीड यात्री ट्रेनें पटरी से उतर गईं। इस दर्दनाक दुर्घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों यात्री घायल हुए हैं। घायलों में से 30 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले एक ट्रेन पटरी से उतरकर एक एम्बुलेंस से टकरा गई, जिससे उसके कई डिब्बे अलग हो गए। इस हादसे में दूसरी ट्रेन के ड्राइवर की भी मौत हो गई। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
🚆 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ हादसा
स्पेन के प्रमुख अखबार ‘एल पैइस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गार्डिया सिविल और 112 अंडालूजा के सूत्रों ने बताया कि
➡️ मालागा से मैड्रिड जा रही एक ट्रेन पटरी से उतर गई
➡️ वह अल्विया ट्रेन (मैड्रिड-हुएलवा) के ट्रैक पर आ गई
➡️ दूसरी ट्रेन 200 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही थी
हादसे के समय दोनों ट्रेनों में कुल 484 यात्री सवार थे।
🗣️ रेल मंत्री का बयान
स्पेन के रेल मंत्री ऑस्कर पुएंते ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि
इरियो कंपनी की ट्रेन शाम 6:40 बजे मालागा से रवाना हुई थी
हादसा शाम 7:39 बजे अदमूज में हुआ
ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतरकर दूसरी लाइन पर आ गए
रेल मंत्री ने कहा कि डिब्बों में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और इस हादसे की जांच एक स्वतंत्र आयोग करेगा।
🚧 रेल सेवाएं निलंबित
अदमूज के मेयर राफेल मोरेनो सबसे पहले मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चारों ओर अंधेरा, चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल था।
आधिकारिक बयान के अनुसार:
➡️ मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच हाई-स्पीड रेल सेवा रोक दी गई है
➡️ कॉर्डोबा, सेविले, मालागा और हुएलवा के लिए ट्रेनें सोमवार को निलंबित रहेंगी






