7 महीने बाद रिलीज़ होगी विजय की फिल्म जन नायकन, एडवांस बुकिंग शुरू
एच विनोद की बहुप्रतीक्षित फिल्म जन नायकन रिलीज़ डेट सामने आ गई है। इसमें विजय प्रमुख भूमिका में है और सीएम बनने के बाद यह उनकी आखरी फिल्म मानी जा रही है इसलिए फैंस इसे लेकर बहुत उत्सुक है। 23 जुलाई को रिलीज़ होने वाली फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
एडवांस बुकिंग शुरू
फिल्म की एडवांस टिकट की कीमत ₹2500 तक है। भारत में कुछ ही सिनेमाघरों में एडवांस बुकिंग शुरू होने के बावजूद शो हाउसफुल हो रहे हैं। बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, केरल और अन्य जगहों पर एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म के तमिल वर्शन के लिए ज्यादातर जगहों पर टिकट की कीमत ₹100 से ₹800 के बीच है।
रिक्लाइनर सीटों की कीमत ₹2500
रिक्लाइनर सीटों की कीमत ₹2500 है, जो इस फिल्म के लिए अब तक की सबसे ज्यादा कीमत है। कुछ थिएटर में प्रीमियर शो के टिकट, जिनकी कीमत ₹800 से ₹1000 के बीच थी, पहले ही बिक चुके हैं। चूंकि एडवांस बुकिंग अभी पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है, इसलिए अभी यह नहीं कहा जा सकता की दाम कितने ज्यादा बढ़ेंगे।
विदेश में बीके हज़ारों टिकट
सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी इस फिल्म को लेकर ख़ासा क्रेज़ है। फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा से पहले ही विदेशों में इसकी बुकिंग शुरू हो गई थी। यूके के डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट का दावा है कि घोषणा के एक घंटे के भीतर ही उन्होंने हजारों टिकट बेच दिए।