प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात में करेंगे हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड उत्पादन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात में करेंगे हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड उत्पादन का उद्घाटन
अहमदाबाद, 3 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह गुजरात के हंसलपुर स्थित सुजुकी मोटर प्लांट में दो ऐतिहासिक उपलब्धियों का उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे 100 देशों को बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यातको हरी झंडी दिखाएँगे। यह कदम भारत को ग्रीन मोबिलिटी और सतत ऊर्जा मिशन की दिशा में एक नई पहचान दिलाएगा।
प्रधानमंत्री का संबोधन
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि वे देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता, मेक इन इंडिया पहल और वैश्विक ई-मोबिलिटी मिशन में भारत की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे।
भारत के लिए बड़ी उपलब्धि
हंसलपुर से शुरू हो रही यह पहल न केवल स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देगी बल्कि भारत को वैश्विक EV हब बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम होगी। यह परियोजना देश की आर्थिक और पर्यावरणीय प्रगति का प्रतीक है।






