| | |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी के साथ मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी के साथ मुलाकात

तियानजिन (चीन), सितंबर 01 | नई दिल्ली:

चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान भारत, रूस और चीन के राष्ट्राध्यक्षों के बीच अहम चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस त्रिपक्षीय मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर साझा करते हुए लिखा कि “तियानजिन में बातचीत जारी है।”

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और आपसी सहयोग को लेकर संवाद स्थापित किया।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने SCO शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय मुलाकात की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा, “राष्ट्रपति पुतिन से मिलकर हमेशा अच्छा लगता है।”

यह मुलाकात अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की सक्रिय भूमिका और वैश्विक साझेदारियों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Share

Similar Posts