|

पीएम मोदी ने संविधान सदन में 28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का किया उद्घाटन, कहा- ‘भारत ने डाइवर्सिटी को डेमोक्रेसी की ताकत बना दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में कॉमनवेल्थ के स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारियों के 28वें कॉन्फ्रेंस (CSPOC), 2026 का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने किया।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को किया संबोधित

इसके पश्चात पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, जिस स्थान पर आप सभी बैठे हैं वो भारत की डेमोक्रेटिक जर्नी का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। गुलामी के आखिरी वर्षों में जब भारत की आजादी तय हो चुकी थी, उस समय इसी सेंट्रल हॉल में भारत की संविधान की रचना के लिए संविधान सभा की बैठकें हुई थी। भारत की आजादी के बाद 75 वर्षों तक यह इमारत भारत की संसद रही और इसी हॉल में भारत के भविष्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय और अनेक चर्चाएं हुई। अब लोकतंत्र को समर्पित इस स्थान को भारत ने संविधान सदन का नाम दिया है।

CSPOC कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय

उन्होंने आगे कहा यह चौथा अवसर है, जब कॉमनवेल्थ स्पीकर्स और प्रेसिडिंग ऑफिसर्स की कॉन्फ्रेंस भारत में हो रही है। इस बार इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय Effective delivery of parliamentary democracy है।

भारत ने डाइवर्सिटी को डेमोक्रेसी की ताकत बना दिया

भारत ने डाइवर्सिटी को डेमोक्रेसी की ताकत बना दिया। भारत ने साबित किया कि डेमोक्रेटिक इंस्टीट्यूशन और डेमोक्रेटिक प्रोसेसेज… डेमोक्रेसी को स्टेब्लिटी, स्पीड और स्केल… तीनों देते हैं।

भारत में डेमोक्रेसी का अर्थ, लास्ट माइल डिलीवरी है

पीएम मोदी ने कहा, भारत में डेमोक्रेसी का अर्थ, लास्ट माइल डिलीवरी है। हमने लोक कल्याण की भावना से हर व्यक्ति के लिए बिना किसी भेदभाव से काम कर रहे हैं। और इसी लोक कल्याण की भावना के कारण बीते कुछ वर्षों में भारत में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

भारत हर ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ग्लोबल साउथ के हितों को पूरी मजबूती से उठा रहा

पीएम मोदी ने कहा, भारत हर ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ग्लोबल साउथ के हितों को पूरी मजबूती से उठा रहा है। अपनी G20 अध्यक्षता के दौरान भी भारत ने ग्लोबल साउथ की चिंताओं को वैश्विक एजेंडे के केंद्र में रखा है।

आज भारत दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग मेजर इकोनॉमी

उन्होंने कहा, आज भारत दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग मेजर इकोनॉमी है। आज भारत में यूपीआई दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम है। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन प्रोड्यूसर है। आज भारत दुनिया का नंबर-2 स्टील प्रोड्यूसर है। आज भारत में दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा एविएशन मार्केट है। आज भारत में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। आज भारत में दुनिया का तीसरा बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क है।

Share

Similar Posts