पश्चिम बंगाल: एसआईआर शिविर में अधिकारी पर भीड़ ने किया हमला, चुनाव आयोग ने सुरक्षा चूक मानी

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में आयोजित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) शिविर के दौरे के दौरान अधिकारी पर हुए भीड़ के हमले की गंभीर सुरक्षा चूक पाई है। इस मामले में मतदाता सूची पर्यवेक्षक सी. मुरूगन को लक्षित किया गया था।
निर्वाचन आयोग ने पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार से इस घटना पर कार्रवाई रिपोर्ट कल शाम 5 बजे तक प्रस्तुत करने को कहा है। आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि भविष्य में किसी भी दौरे पर मतदाता सूची पर्यवेक्षक के साथ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की मौजूदगी अनिवार्य की जाए।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के श्री मुरूगन ने दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर सब डिविजन के मागरा हाट और कल्पी ब्लॉक में 29 दिसंबर को हुई घटना की जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल को दी थी। इस घटना ने चुनाव प्रक्रिया और अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा में चूक को गंभीर मानते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।






