|

गोवा, कर्नाटक और झारखंड के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से गोवा, कर्नाटक और झारखंड के चार दिन के दौरे पर रहेंगी। वे आज शाम गोवा के लिए रवाना होंगी। वे कल कर्नाटक के कारवार बंदरगाह से पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु सोमवार को जमशेदपुर में ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी।

 

इस लिपि का सृजन 1925 में रघुनाथ मुर्मु ने संथाली भाषा के लिए किया था। यह लिपि संथाल आदिवासी समुदाय के लिए सांस्कृतिक और भाषाई दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनकी पहचान, साहित्य और विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

राष्ट्रपति उसी दिन एन.आई.टी. जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मंगलवार को झारखंड के गुमला में अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम समारोह – कार्तिक यात्रा को संबोधित करेंगी।

Share

Similar Posts