उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में नानाजी देशमुख को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को स्मरण किया।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि नानाजी देशमुख के निस्वार्थ सेवा के सिद्धांत सभी को ईमानदारी और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि नानाजी देशमुख ने अपना जीवन ग्रामीण विकास और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था।
उपराष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि नानाजी की प्रेरणादायक विरासत राष्ट्र को एक समृद्ध और समतामूलक भारत के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन करती रहेगी।





