Womens T20 World Cup 2026: भारत की करारी हार, सेमी फाइनल की राह मुश्किल
रविवार को ग्रुप ए के अठारवे मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसी हार के साथ भारत का सेमी फाइनल का रास्ता और भी मुश्किल हो गया है। भारतीय टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। ओल्ड ट्रफ्फोर्ड में हुए मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 158 रन बनाये। दिलचस्प बात ये है कि भारत की ओर से किसी भी बल्लेबाज़ का अर्धशतक नहीं आया। सर्वाधिक स्कोर शैफाली वर्मा का रहा जिन्होंने मात्र 15 गेंदों में 31 रन बनाये। इनके अलावा दीप्ती शर्मा ने 29 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 24 रन की पारी खेली।
159 रन का लक्ष्य लेकर बल्लेबाज़ी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और महज़ 25 रन के स्कोर पर 2 विकेट गवा दिए। बाद में तज़मीन ब्रिट्स ने 40 रन की धीमी पारी खेल मैच की हालत को संभाला। एक समय साउथ अफ्रीका को 36 गेंदों में 64 रन की आवश्यकता थी, लेकिन उसके बाद मैरिजन काप जो पांचवे ओवर में बल्लेबाज़ी करने उतरी थी, उन्होंने मात्र 45 गेंदों में 81 रन की नाबाद पारी खेल साउथ अफ्रीका को पांच गेंद शेष रहते मैच जीता दिया।
मुश्किल में भारत की सेमी फाइनल में जगह
इस हार के साथ भारत की सेमी फाइनल में जगह और भी मुश्किल हो गयी है। भारत का नेट रन रेट काफी अच्छा है, लेकिन भारत को अभी ऑस्ट्रेलिया से खेलना है जो अभी तक इस टूर्नामेंट में अजय रही है, दूसरी ओर साउथ अफ्रीका को अपने बचे दोनों मुकाबले नीदरलैंड और बांग्लादेश से खेलना है। अगर भारत ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश को हरा देती है और साउथ अफ्रीका बांग्लादेश से हार जाती है, तो भारत आसानी से सेमी फाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन अगर भारत ऑस्ट्रेलिया से हार जाती है, और साउथ अफ्रीका नीदरलैंड और बांग्लादेश को बड़े अंतर से हरा देती है तो भारत सेमी फाइनल से बाहर हो जायेगा।
हरमनप्रीत का 200वा टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने रविवार को भारत के लिए अपना 200वा टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेला। ये उपलब्धि करने वाली वे एकलौती खिलाडी बन गयी है, परन्तु वे अपने 200वे मैच को बड़ा नहीं बना सकी और 22 गेंदों में मात्र 24 रन बनाकर आउट हो गई।
