| |

पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान : दो विधानसभा के 15 केंद्रों पर दोपहर एक बजे तक 55.57 प्रतिशत मतदान

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। दोपहर एक बजे तक यहां कुल 55.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों पर 56.33 प्रतिशत और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर 54.9 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह मतदान की गति धीमी रही थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में तेजी देखी गई।

सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। पहले दो घंटों में लगभग 16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जो 11 बजे तक बढ़कर 37 प्रतिशत से अधिक हो गया। अब तक किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

चुनाव आयोग के निर्देश पर यह पुनर्मतदान उन 15 बूथों पर कराया जा रहा है, जहां पहले चरण में गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आई थीं। इनमें मगराहाट पश्चिम के कई बूथ और डायमंड हार्बर के चार बूथ शामिल हैं।

सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों के साथ राज्य पुलिस भी तैनात है और क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके।

Share

Similar Posts