पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: सुबह 11 बजे तक 41.11% मतदान, पश्चिम मेदिनीपुर सबसे आगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत 152 सीटों पर जारी मतदान में शुरुआती चार घंटों के भीतर ही उत्साहजनक रुझान देखने को मिला है। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग में 11 बजे तक कुल 41.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान प्रतिशत के मामले में पश्चिम मेदिनीपुर जिला सबसे आगे रहा, जहां 44.69 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। इसके बाद झाड़ग्राम (43.71%), बांकुड़ा (43.22%) और पूर्व मेदिनीपुर (42.16%) का स्थान रहा।
अन्य जिलों में बीरभूम (41.92%), मुर्शिदाबाद (41.59%), दक्षिण दिनाजपुर (41.17%) और पश्चिम बर्धमान (40.24%) में भी 40 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।
वहीं कम मतदान वाले जिलों में मालदा सबसे पीछे रहा, जहां 38.22 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके अलावा कूचबिहार (38.67%), अलीपुरद्वार (38.8%) और उत्तर दिनाजपुर (39.04%) में अपेक्षाकृत कम मतदान दर्ज किया गया।
उत्तर बंगाल के अन्य जिलों में दार्जिलिंग (39.72%), कलिम्पोंग (39.61%) और जलपाईगुड़ी (39.51%) में भी मतदान का प्रतिशत 40 के आसपास रहा, जबकि पुरुलिया में 39.16 प्रतिशत वोट पड़े।
राज्यभर में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो लोकतंत्र के प्रति लोगों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाती हैं।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। निर्वाचन आयोग को उम्मीद है कि दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी होगी, जो चुनावी रुझानों को प्रभावित कर सकती है।






