22 जून को होगा विराट कोहली का फिटनेस टेस्ट, इंग्लैंड सीरीज में वापसी की उम्मीद
विराट कोहली IPL 2026 फाइनल में चोटिल हो गए थे। फाइनल में बल्लेबाज़ी करते समय विराट की हैमस्ट्रिंग में चोट लग गयी थी। चोट के बावजूद विराट ने अपनी पारी को जारी रखा था और 75 रन बनाकर RCB को दूसरा ख़िताब जिताया, हालांकि विराट चोट के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ हुई वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट की रिकवरी सही समय पर हो रही हैं और वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले वापसी भी कर सकते है, लेकिन उस वापसी के लिए विराट कोहली को फिटनेस टेस्ट निकालना पढ़ेगा। खबरों के अनुसार विराट का फिटनेस टेस्ट 22 जून को बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में होगा।
हार्दिक वनडे सीरीज से बाहर
भारतीय टीम के शानदार आलराउंडर हार्दिक पंड्या इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे सीरीज से चोट के चलते बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर विराट के फिटनेस टेस्ट के बाद भारतीय वनडे टीम का चयन किया जाएगा। विराट कोहली भारत आ चुके है, रविवार को वे दिल्ली में अपने नए ब्रांड वन-8 के लांच प्रोग्राम के बाद फिटनेस टेस्ट देने सोमवार को बेंगलुरु पहुंचेंगे।
